उत्तरकाशी- अवैध नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 4 ग्राम चरस के साथ एक चरस तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ी गई चरस की कीमत 6 लाख - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, January 7, 2024

उत्तरकाशी- अवैध नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 4 ग्राम चरस के साथ एक चरस तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ी गई चरस की कीमत 6 लाख

उत्तरकाशी- अवैध नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 4 ग्राम चरस के साथ एक चरस तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ी गई चरस की कीमत 6 लाख



उत्तरकाशी।।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने के लिए जनपद की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।पुलिस अधीक्षक  अर्पण यदुवंशी  के द्वारा मुहिम  “उदयन”* के अन्तर्गत पुलिस अधिकारियों को नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में  प्रभारी SOG  प्रकाश राणा एवं थानाध्यक्ष मोरी  मोहन कठैत  के नेतृत्व में  मोरी पुलिस और एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुए बीते रोज मोरी, जे0पी0 पुल के पास से जयवीर सिंह राणा नामक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया तथा उक्त तस्कर के कब्जे से 3 किलो 4 ग्राम चरस बरामद हुई है बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध  थाना मोरी में NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 



पुलिस अधीक्षक  अर्पण यदुवंशी  द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी के सदूरवर्ती क्षेत्रों में अवैध नशे,अफीम, चरस आदि की लगातार तस्करी की जानकारी प्राप्त हो रही थी, जिस पर हमने ऐसे संदिग्ध क्षेत्रों मे पुलिस को एक्टिव किया हुआ है। इसी क्रम में हमारी मोरी पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा विगत रात्रि में  इस तस्कर को चरस की बड़ी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से करीब 6 लाख रु0 की चरस बरामद की गयी । इसके द्वारा यह चरस स्वयं तैयार की गयी है जिसको यह अच्छे मुनाफे में बेचने के लिए तराई क्षेत्र में ले जा रहा था। एस पी ने चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सरहाना करते हुये उनके द्वारा टीम को 5000 रु0 के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त:- जयवीर सिंह राणा पुत्र सैदर सिंह राणा निवासी ग्राम सिरगा थाना मोरी उत्तरकाशी, उम्र 52 वर्ष।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

1. मोहन कठैत- थानाध्यक्ष मोरी

2. हे0का0 श्याम बाबू

3. का0 अनिल तोमर

4. का0 गणेश राणा

5. का0 संजय सिंह

6.-:एस0ओ0जी0 टीम

No comments:

Post a Comment

1235