उत्तरकाशी- पुलिस और एसओजी की टीम ने 1 किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार,पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 2 लाख रुपये
![]() |
उत्तरकाशी।।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के दिशा निर्देश में पुलिस लगातार अवैध नशा तस्करों पर कार्यवाही कर रही है।साथ ही जनपद में मुहिम 'उदयन'चलाकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक कर रही है । इसी क्रम में पुरोला पुलिस व एस0ओ0जी0 की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये गत 23.12.2023 की रात्रि में पुरोला, लीसा डिप्पों मोड से सुरेन्द्र सिंह नामक युवक को 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकत किया गया है। युवक द्वारा पुछताछ में बताया गया कि वह चरस को खुद तैयार कर देहरादून में उचित दाम पर बेचने ले जा रहा था। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी देवजानी, मोरी उत्तरकाशी, उम्र 31 वर्ष।
बरामद- 1 किलो 2 ग्राम अवैध चरस की कीमत करीब 2 लाख रु0 बताई जा रही है।
पुलिस टीम–
1. उ0नि0 अक्षुरानी- प्रभारी चौकी बाजार पुरोला
2. हे0का0 प्रवीण राणा
3. का0 रणवीर राय
4. एस0ओ0जी0 टीम।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.