uttarkashi-द्रौपदी डांडा-2 एवलांच घटना का आज 10 वां दिन अभी 2 पर्वतारोही लापता, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने जारी किया प्रेस नोट - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Thursday, October 13, 2022

uttarkashi-द्रौपदी डांडा-2 एवलांच घटना का आज 10 वां दिन अभी 2 पर्वतारोही लापता, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने जारी किया प्रेस नोट

uttarkashi-द्रौपदी डांडा-2 एवलांच घटना का आज 10 वां दिन अभी 2 पर्वतारोही लापता, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने जारी किया प्रेस नोट



उत्तरकाशी-(ब्यूरो)द्रौपदी पीक-2 एवलांच घटना का आज 10 वां दिन है।अभी भी 2 पर्वतारोही घटना में  लापता है।रेस्क्यू टीम द्वारा लापता 2 पर्वतारोहियों की खोजबीन की जा रही है।द्रोपदी डांडा-1 और 2 में लगातार मौसम खराब होनेके कारण एक पर्वतारोही का शव अभी भी डोकरानी बेस कैम्प-2 में है ,जो  उत्तरकाशी नहीं लाया जा सका।




वही घटना के दसवें दिन नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी ने एक प्रेस नोट जारी किया है ।  नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने कहा है कि 04 अक्टूबर 2022 को द्रोपदी का डांडा-2 पर्वत शिखर में हुये प्राकृतिक आपदा में आज  13 अक्टूबर  को पुनः दो दिन के भारी हिमपात तथा मौसम खराब होने के उपरांत खोज एवं बचाव का कार्य पूरी गति से आरम्भ कर दिया गया है आज के रेस्क्यू अभियान में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 07 प्रशिक्षक तथा 35 पोर्टर्स, HAWS तथा भारतीय सेना संयुक्त रूप से प्रतिभाग कर रही है। मौसम के अनुकूल होने की दशा में अनुमान है कि शेष लापता  02 प्रशिक्षणार्थियों को अगले 48 घंटो में खोजा जाएगा एवम।01 पर्वतारोही का पार्थिव शरीर जो घटना स्थल पर था उसको भी कैम्प-1 लाया जा रहा है।वहीं नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि द्रोपदी डांडा में अत्यधिक बर्फबारी और मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू कार्य में आ रही है।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.