उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन गंगोत्री,यमुनोत्री दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
![]() |
उत्तरकाशी।।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 134 धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए है। धरासू बैंड के पास भरभरा कर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से चारों तरफ धूल के गुब्बार उड़ते दिखाई दिए साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग में भारी संख्या में वाहन और यात्री फस गए है।हालांकि दिन से ही यमुनोत्री राष्ट्रीय धरासू बेंड के पास भूस्खलन सक्रिय था और एनएच विभाग बड़कोट मार्ग खोलने में का प्रयास कर तो रहा था। लेकिन धरासू बैंड के पास शाम करीब 6 बजे भारी लैंडस्लाइड के कारण दोनों गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द हो गए है।
वहीं आपदा प्रबंधनविभाग का कहना है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैण्ड के पास सांय 6:00 बजे भारी भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों अवरुद्ध हो गए है बी0आर0ओ0 एन0एच0 बड़कोट तथा रानी कंस्ट्रक्शन की मशीनों द्वारा कार्य किया जा रहा है कल प्रातः10:00 बजे तक तक मार्ग खुलने की संभावना बतायी गयी है।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.