उत्तरकाशी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री पहुंचकर निम और पतंजलि की टीम को रक्तवर्ण उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,सीएम ने कहा उत्तराखंड को बनाएंगे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, September 14, 2022

उत्तरकाशी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री पहुंचकर निम और पतंजलि की टीम को रक्तवर्ण उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,सीएम ने कहा उत्तराखंड को बनाएंगे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी

उत्तरकाशी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री पहुंचकर निम और पतंजलि की टीम को रक्तवर्ण उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,सीएम ने कहा उत्तराखंड को बनाएंगे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी




उत्तरकाशी।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह 8:30 बजे बाय हेली हर्षिल  पहुंचे और हर्षिल  से बाय कार 9:15 पर  गंगोत्री धाम  पहुंचकर योग गुरु बाबा रामदेव के साथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी और पतंजलि आयुर्वेद विज्ञान की 10 सदस्यीय दल को उच्च हिमालयी क्षेत्र रक्तवन गेलेशियर के लिए हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दल का मुख्य उद्देश्य है कि गंगोत्री क्षेत्र के अनाम चोटियों का  आरोहण करना और इस क्षेत्र में औषधीय वनस्पतियों की खोज कर परीक्षण करना। वही गंगोत्री पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना भी की और गंगोत्री धाम में घाटों का भी निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है कहा कि पतंजलि और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उच्च हिमालई क्षेत्रों में जहां पर संजीवनी छुपी हुई है उसको खोजने के कार्य पर निकले है।यह कार्य  एक नई इबादत लिखेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम उत्तराखंड को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाएंगे। अब चारों धामों तक पहुंचने बहुत कम समय लगेगा क्योंकि ऑल वेदर सड़क निर्माण के कारण चारों धामों तक पहुंचना सुगम हो जाएगा ,मई में चारधाम यात्रा शुरू हुई थी और इस समय चारों धामों में रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों ने दर्शन किए हैं। साथ ही कावड़ यात्रा भी प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।



वही इस अवसर पर  योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा उत्तराखंड पूरे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बने हम 1000 करोड़ से भी ज्यादा का निवेश इस सांस्कृतिक समृद्धि के साथ   पूरे विश्व के स्वास्थ्य का अनुष्ठान  उत्तराखंड से  होगा।उत्तराखंड को हेल्थ टूरिज्म आयुर्वेद टूरिज्म क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा केंद्र उत्तराखंड बनाएंगे।वही बाबा रामदेव कल मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचे और आज सुबह बाबा रामदेव ने मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद गंगोत्री मंदिर प्रांगण में योग शिविर कार्यक्रम में गंगोत्री आए श्रद्धालु सहित सभी लोगों को योगाभ्यास करवाया,।


इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद विज्ञान के कुलपति आचार्य बालकृष्ण, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

1235