उत्तरकाशी- कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा का आज से शुभारंभ,15 अगस्त तक चलेगी पद यात्रा - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, August 9, 2022

उत्तरकाशी- कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा का आज से शुभारंभ,15 अगस्त तक चलेगी पद यात्रा

उत्तरकाशी- कांग्रेस की  भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा का आज से शुभारंभ,15 अगस्त तक चलेगी पद यात्रा





उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)कांग्रेस पार्टी महंगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में भारत जोड़ो  तिरंगा पदयात्रा निकालेंगी इसी के चलते आज गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए भारत जोड़ो पद यात्रा की शुरुवात की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने उदयपुर संकल्प कार्यक्रम में  तय किया था कि भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत  पूरे देश में पदयात्रा निकाली जाएगी इसी को लेकर गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की शुरुआत की है यह पदयात्रा गंगोत्री विधानसभा में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर 75  किलोमीटर तक निकाली जाएगी।




स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर मे आजादी की गौरव तिरंगा यात्रा के द्वारा "भारत जोड़ो पदयात्रा" का आयोजन किया जा रहा है। उत्तरकाशी मे भी पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण के आह्वान पर जिला कांग्रेस द्वारा अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर पार्टी कार्यालय गांधी वाचनालय उत्तरकाशी से इस महत्वपूर्ण तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया जो कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त ध्वजारोहण तक जारी रहेगी। अगस्त क्रांति 9 अगस्त से प्रारम्भ "भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा" गंगोत्री विधानसभा के बिभिन्न कस्बों से होकर 12 अगस्त को भटवाड़ी मुख्यालय, 13 अगस्त को डुंडा मुख्यालय व 14 अगस्त को शहर मुख्यालय मे पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा, जिसका 15 अगस्त को झंडारोहण के साथ समापन होगा।

  



इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, दिनेश चौहान, कलम सिंह राणा, बचन लाल घलवान, शीशपाल पोखरियाल, बिजेंद्र नौटियाल, मनोज मिनान, मनीष राणा, अजीत गुसाईं, सविता भट्ट, कविता जोगेला, दिवाकर भट्ट, गजेंद्र राणा, कमली भंडारी, राखी राणा, तेजमल शाह, शूरवीर गुसाईं, अनिल राणा आदि कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

1235