उत्तरकाशी-बर्फीले रास्तों का सफर कर लौट आई पोलिंग पार्टियां,लोकतंत्र के महापर्व को सम्पन्न करवाने में निभाई अहम भूमिका
उत्तरकाशी ।।जनपद में बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हिमाच्छादित मतदान केंद्र होने के बाद भी लोकतंत्र के महापर्व में पोलिंग पार्टियों ने अपनी अहम सहभागिता निभाई। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हिमाच्छादित मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियां बर्फीले रास्तों से होकर वापस उत्तरकाशी लौटे। जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी राजकीय कृर्ति इंटर कॉलेज से सुनिश्चित की गई थी। जिसमें जिले भर की 539 पोलिंग पार्टीयां रवाना हुई थी, जिसमें पुरोला विधानसभा सीट से 184, यमनोत्री 176 और गंगोत्री विधानसभा के लिये 179 पोलिंग पार्टीयां रवाना की गई थी। जो देर सोमवार रात से आनी शुरू हो गई थी। कल देर शाम तक दूरस्थ क्षेत्रों से पोलिंग पार्टी पहुंची।
जनपद की तीनों विधानसभाओं में मतदान संपन्न करवाने के बाद पोलिंग पार्टियों का रात से लौटने का सिलसिला जारी है। जनपद में 3 विधानसभाओं में कुल 539 पोलिंग बूथों में 539 पोलिंग पार्टियां मतदान सम्पन्न करवाने गई थी। बताते चलें कि पुरोला विधानसभा से 156 पोलिंग पार्टियां लौट आई है अभी तक 28 पोलिंग पार्टियां आनी बाकी है।वहीं यमुनोत्री विधानसभा से सभी 176 पोलिंग पार्टियां और गंगोत्री विधानसभा से 179 पोलिंग पार्टियां मतदान संम्पन्न करवाने के बाद जनपद मुख्यालय पहुंच चुकी है। मतदान संपन्न करवाने के बाद सभी पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम मशीनों को राजकीय कृर्ति इंटर कॉलेज में रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में जमा करवा दिया है। पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधानसभा की सभी ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई है। जो अब 10 मार्च को खुलेगी

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.