उत्तरकाशी-जनपद में मौसम ने बदली करवट,ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हो रहा हिमपात,सफेद चादर में तब्दील हुई हर्षिल घाटी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, January 4, 2022

उत्तरकाशी-जनपद में मौसम ने बदली करवट,ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हो रहा हिमपात,सफेद चादर में तब्दील हुई हर्षिल घाटी

 उत्तरकाशी-जनपद में मौसम  ने बदली करवट,ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हो रहा हिमपात,सफेद चादर में तब्दील हुई हर्षिल घाटी



उत्तरकाशी।।। जनपद में मौसम ने बदली करवट ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हर्षिल, मुखवा ,धराली ,झाला सुखी टॉप, गंगोत्री ,यमुनोत्री आदि क्षेत्रों में जमकर  बर्फबारी हो रही है। तो निचले क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके कारण जनपद में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों तक जनपद के 2500 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में   बर्फबारी की संभावना जताई थी। जो कि सटीक साबित हुई। और आज दिन से ही जनपद के ऊपरी  क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई।और निचले क्षेत्रों में बारिश से   जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। यहां तक कि बेजुबान जानवर भी ठंड से कंप कंपाते नजर आ रहे हैं। और जहां पर भी बेजुबान जानवरों को आग दिख रही है। बेजुवान जानवर आग समीप खड़े होकर ठंड से बचते नजर आ रहे हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि बर्फबारी और बारिश काश्तकारों के लिए  वरदान साबित होगी लेकिन जनपद में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।



वही जनपद की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन से ही बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसके कारण गंगोत्री, यमुनोत्री हर्षिल ,मुखबा, खरसाली,सांकरी हरकीदून आदि क्षेत्रों  में लगभग आधा फिट बर्फ पड़ चुकी है।जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।



रिपोर्ट-सूर्यपकाश नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235