उत्तरकाशी-भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने की यमुनोत्री विधानसभा से पेश की अपनी दावेदारी
उत्तरकाशी।।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में यमुनोत्री विधानसभा से टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। साथ ही उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धी गिनाई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान ने लोनिवि गेस्ट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कम समय के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश को नई उंचाई पर लाया है। उन्होंने यमुनोत्री सीट से दावेदारी भी जताई। कहा कि दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकता का अधिकार है और भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं और महिलाओं को मौका दिया जाएगा ऐसा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा कहा जा रहा है। इसलिए मैं भी इस इस समय यमुनोत्री विधानसभा से अपनी दावेदारी कर रहा हूं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं और महिलाओं का पूरा सम्मन किया जाता है। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां को भी गीनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेमश चौहान, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-सूर्यप्रकाश नौटियाल



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.