उत्तरकाशी-3 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ एक चरस तस्कर गिरफ्तार,अवैध नशे का व्यापार करने वालों को अब संताने लगा पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा का डर
उत्तरकाशी।।उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ अभियान को ओर तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा लगातार अवैध नशा तस्करों पर कार्यवाही कर रहे हैं। बताते चलें कि जब से पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने उत्तरकाशी में पदभार ग्रहण किया उसी समय से लगातार चरस तस्कर और स्मेक जैसे जहरीले नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। और इस अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी भी मिलती दिखाई भी दे रही है। जनपद में अवैध नशे का व्यापार करने वालों में अब पुलिस का डर बना हुआ है। वही पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा का कहना है की अवैध नशा का व्यापार करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।
इसी के चलते उत्तरकाशी पुलिस ने मुंगरा पुल नौगांव के पास एक व्यक्ति को 3 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। अवैध चरस तस्कर के खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत थाना पुरोला में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आगे की विधिक कार्यवाही भी गतिमान है वही 3 किलो 5 ग्राम चरस की कीमत 350,000 तीन लाख पचास हजार बताई जा रही है। बीते रोज पुलिस ने इसी क्षेत्र में ढाई किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस को लगातार चरस तस्करों के खिलाफ कार्यवाही में बडी कामयाबी मिल रही है।
अभियुक्त का नाम पता- प्रेम लाल पुत्र उदमू लाल निवासी ग्राम गैर बनाल थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी बताया जा रहा है साथ ही गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- अशोक कुमार चक्रवर्ती-थानाध्यक्ष पुरोला,उ0नि0- मोहन कठैत-चौकी प्रभारी नौगाँव,कानि0 अनिल तोमर-थाना पुरोला,कानि0 भूपेंद्र गुंसाई-थाना पुरोला ,कानि0 अजय दत्त- एसओजी टीम

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.