उत्तरकाशी-पहाड़ों पर सफर हुआ कठिन,लगातार भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द उफनती नदी पार करने को मजबूर राहगीर। - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, August 9, 2021

उत्तरकाशी-पहाड़ों पर सफर हुआ कठिन,लगातार भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द उफनती नदी पार करने को मजबूर राहगीर।

 


भारी भूस्खलन का वीडियो


उत्तरकाशी-पहाड़ों पर सफर हुआ कठिन,लगातार भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द उफनती नदी पार करने को मजबूर  राहगीर।

उत्तरकाशी।।पहाड़ों पर सफर कर रहे हो तो जरा सम्भल के गंगोत्री  राष्ट्रीय राजमार्ग पर  नगुण गाड़ के पास पहाड़ी से लगातार  भूस्खलन हो रहा है ।जिससे गंगोत्री राष्ट्रीय  राजमार्ग  बन्द है।वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द होने से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहन फसे है।मार्ग में फंसे लोग उफनती  नगुण गाड़ से आवागमन करने को मजबूर है। लगातार दो दिन पूर्व  से नगुण के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में भारी भूस्खलन हो रहा है जिससे  आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतें हो रही है।

अब यदि कोई देहरादून,ऋषिकेश,हरिद्वार जाना चाहता तो फिलहाल एक मात्र उफनती नगुण गाड़ से आवागमन कर दूसरी तरफ वाहन से जा तो सकता है पर रिस्की है।ऐसा हम इसलिये कह रहे है कि डोबरा चांटी-चम्बा लिंक मोटर भी बन्द है।तो फ़िलहाल बीच रास्तों में फंसने से बेहतर है कि घर से  आवागमन नहीं किया जाए यही उचित है ।नगुण के पास लगातार भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग में लोगों के वाहन फंसे है मौके पर  एसडीआरफ के जवान मौजूद है एसडीआरएफ के जवान  नगुण गाड़ से लोगों का आवागमन करवा रहे है ।पहाड़ों में जीवन कठिन है कैसे लोग उफनती नदी पार आवागमन कर रहे है  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने का लगातार प्रयास किया जा रहा पर पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण ,राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने भारी दिक्कतें हो रही है।



साथ ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी डाबरकोट के पास भूस्खलन के करण बन्द हो गया है।डोबरा चांटी चम्बा लिंक  मोटर मार्ग भी बन्द है 


पीयूष टाइम्स आपसे अपील करता है कि यदि आप सफर कर रहे तो जरा संभल के क्योंकि बारिश के कारण मार्ग बन्द है 




रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235