उत्तरकाशी-ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर करोड़ो रुपये खर्च के करने बाद भी मैदान बदहाल स्थिति में,संघर्ष समिति इस धरोहर को बचाने के लिए आंदोलन की राह पर,पालिका अध्यक्ष का कहना जल्द शुरू होगा मैदान के सौन्दर्यकरण का कार्य - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, August 11, 2021

उत्तरकाशी-ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर करोड़ो रुपये खर्च के करने बाद भी मैदान बदहाल स्थिति में,संघर्ष समिति इस धरोहर को बचाने के लिए आंदोलन की राह पर,पालिका अध्यक्ष का कहना जल्द शुरू होगा मैदान के सौन्दर्यकरण का कार्य


 उत्तरकाशी-ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर करोड़ो रुपये खर्च के करने बाद भी मैदान बदहाल स्थिति में,संघर्ष समिति इस धरोहर को बचाने के लिए आंदोलन की राह पर,पालिका अध्यक्ष  का कहना जल्द शुरू होगा मैदान के सौन्दर्यकरण का कार्य 

उत्तरकाशी।।।जनपद मुख्यालय  का ऐतिहासिक रामलीला मैदान आज अतिक्रमण और बदहाल स्थिति के कारण बुरे दौर से गुजर रहा है।  रामलीला मैदान उत्तरकाशी  में अतिक्रमण और गाड़ियों की पार्किंग से  मैदान की स्थिति काफी  खराब हो रखी है।और उत्तरकाशी नगर के लोग "रामलीला मैदान बचाओ संघर्ष समिति" के बेनर तले  इस ऐतिहासिक मैदान की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए आंदोलन की राह पर है। इसी को लेकर उत्तरकाशी बाडाहाट नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल से पीयूष टाइम्स ने  बातचीत की आखिर इस ऐतिहासिक मैदान में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी आज यह ऐतिहासिक रामलीला मैदान बुरे दौर से क्यों गुजर रहा है? 


वहीं इस पर  पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल  ने कहा कि रामलीला मैदान की बदहाल स्थिति के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार है।क्योंकि आज तक उत्तरकाशी नगर में स्थाई बस अड्डा न होने के कारण इस मैदान  में गाडियों की पार्किंग लंबे समय से हो रही  है। जिस कारण इस मैदान की स्थिति काफी खराब हो रखी है नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि मैंने रामलीला मैदान में पार्किंग पर प्रतिबंध लगाने की कई बार कोशिश की लेकिन पूर्व में जिला प्रशासन ने ऐसा करने से मुझे  रोक दिया था। यहां तक कि पूर्व जिलाधिकारी से इस सम्बंध मेरी कई बार नोक-झोंक भी हुई थी। इस पर पूर्व जिलाधिकारी का कहना था कि रामलीला मैदान  की जमीन जिला प्रशासन की है। इस पर नगरपालिका का कोई अधिकार नहीं है ।वहीं वर्तमान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की  इस ओर सकारात्मक पहल रही।लेकिन कोरोना के कारण इस ओर कोई कार्य नहीं हो पाया   नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि इससे पूर्व भी अध्यक्ष रहे। इस मैदान पर करोडों रुपये खर्च भी हुए लेकिन सौंदर्यकरण तो दूर की बात इसका रखरखाव ठीक प्रकार नहीं हुआ।।नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि  ऐतिहासिक रामलीला के सौन्दर्यकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है जल्द इस ऐतिहासिक रामलीला मैदान के सौन्दर्यकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा  

वहीं "रामलीला मैदान बचाओ संघर्ष समिति"भी इस मुहिम में लगी है कि रामलीला मैदान की स्थिति सुधरे और यहां पर पूर्व की भांति तमाम गतिविधियों (सामाजिक,धार्मिक,राजनीति,सांस्कृतिक,खेलों) का आयोजन हो इसी को लेकर  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से पूर्व में रामलीला  मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने  मुलाकात कर एक ज्ञापन  सौंपा था ,दरअसल लोगों का कहना है कि यह रामलीला मैदान ऐतिहासिक धरोहर है।इसकी रक्षा करना हम सबका कर्तब्य है। यहां पर पूर्व में कई खेल प्रतियोगिता आयोजित होती,थी विभिन्न प्रकार के राजनीति,सामाजिक,धार्मिक आयोजन होते थे।लेकिन आज रामलीला मैदान की खराब स्थिति हो रखी है।मैदान में गाड़ियों की पार्किंग,ठेली,रेडी और अतिक्रमण के कारण  आज यहां पर कोई आयोजन नहीं हो रहे।  वहीं जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने कहा कि जल्द मैदान से पार्किंग और अतिक्रमण को हटाया जाएगा और इसके सौन्दर्यकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।




रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235