उत्तरकाशी-प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट "ऑल वेदर सड़क निर्माण"में हुए कार्य की गुणवत्ता पर उठ रहे है सवाल,पहली बरसात को भी नहीं झेल पा रहे ऑल वेदर सड़क निर्माण के कार्य,भरभराकर गिर रही है सुरक्षा दीवारें - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Thursday, July 29, 2021

उत्तरकाशी-प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट "ऑल वेदर सड़क निर्माण"में हुए कार्य की गुणवत्ता पर उठ रहे है सवाल,पहली बरसात को भी नहीं झेल पा रहे ऑल वेदर सड़क निर्माण के कार्य,भरभराकर गिर रही है सुरक्षा दीवारें


 उत्तरकाशी-प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट "ऑल वेदर सड़क निर्माण"में हुए कार्य की गुणवत्ता पर उठ रहे है सवाल,पहली बरसात को भी नहीं झेल पा रहे ऑल वेदर सड़क निर्माण  के कार्य,भरभराकर गिर रही है सुरक्षा दीवारें

उत्तरकाशी।।प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ऑल वेदर सड़क निर्माण का कार्य पहली बरसात को भी नहीं झेल पा रहा है ऑल वेदर सड़क निर्माण में हुए कार्यों पर लोग सवाल खड़े कर रहे है । जगह-2 दरक रहा है सड़क निर्माण  कार्य।वहीं चिन्यालीसौड़ से बड़ेथी चुंगी तक ऑल वेदर सड़क निर्माण में हुए कार्यों की पोल खुल रही है कहीं पर सड़क में बड़ी-2 दरारें पड़ी है तो कहीं सड़क में बनी सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है बीआरओ द्वारा ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य मे घटिया गुणवत्ता का कार्य किया है जिस कारण सड़क निर्माण का कार्य पहली बरसात को भी नहीं झेल पा रहा है।

बताते चले कि बड़ेथी चुंगी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक माह पूर्व सड़क के बड़े हिस्से में बड़ी दरार पड़ गई थी।आसपास के लोगों ने जिला प्रशासन और बीआरओ को इसके उपचार के लिखा भी था लेकिन उपचार न होने के कारण बुधवार को सुबह बीआरओ की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई जिससे दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए।दीवार गिरने पर लोग बाल-2 बचे।वहीं मातली,रतूडीसेरा,में भी ऑल वेदर सड़क की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई।वहीं चिन्यालीसौड़ में कुछ रोज बीआरओ की सुरक्षा दीवार गिर गई।जिससे लोगों के खोतों और आवागमन के रास्तों को भारी नुकसान पहुंचा।वहीं लोगों का कहना है कि  बीआरओ द्वारा जिन एजंसियों को ऑल वेदर सड़क चौड़ीकरण का कार्य दिया था उन एजंसियों के द्वारा सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता का कार्य किया था जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा दीवारें जगह-2 दरक रही है।बीआरओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने तो लाजमी है।वहीं भाजपा नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने भी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए है।लोकेन्द्र सिंह बिष्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को ऑल सड़क निर्माण में कार्य कर रही निर्माणाधीन एजंसियां पलीता लगाने का कार्य कर रही है करोड़ो की सुरक्षा दीवारें भरभराकर गिर रही है 


अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह का कहना है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-2 दरारें और सुरक्षा दीवारें गिरने की सूचना मिल रही है,निर्माणाधीन एजंसियों के शेष भुगतान को रोकने लिए बीआरओ को कहा गया है।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.