उत्तरकाशी-कांग्रेस का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, June 11, 2021

उत्तरकाशी-कांग्रेस का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन,


 उत्तरकाशी-कांग्रेस का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन,


उत्तरकाशी ।।।गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में बढ़ते पेट्रोल डीजल और महंगाई के खिलाफ उत्तरकाशी नगर मुख्यालय के पेट्रोल पंप में धरना प्रदर्शन किया और जमकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वही पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता को गुमराह करने कार्य  किया है और जो सपने भाजपा ने जनता को दिखाए थे। वह आज बढ़ती  महंगाई के रूप में दिखाई दे  रहे हैं पेट्रोल डीजल और खाध सामग्रियों के दाम आसमान छूँ रहे हैं , जिससे आम जनता अपने को आज ठगा  हुआ सा महसूस कर रही है वहीं पूर्व विधायक ने कहा की भाजपा की इस सरकार की नाकामी के खिलाफ हम आज सड़कों पर उतरे हैं और  इस सरकार को उखाड़ने का संकल्प ले रहे हैं।

 


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, कमल सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्षा मीना नौटियाल, पालिका सभाषद बुद्धि सिंह राणा, सविता भट्ट, देवराज बिष्ट, अजीत गुसाईं, जितेंद्र पंवार, बिजेंद्र नौटियाल,  शीशपाल पोखरियाल, राय सिंह रावत, खेमराज राणा, पवित्रा राणा, कमली भंडारी, वेदप्रकाश व्यास युवा कांग्रेस के दीपक रावत, सुधीश पंवार, गोपाल भंडारी, पूर्व सैनिक रविन्द्र पंवार सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।


रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235