उत्तरकाशी-गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने यमुनोत्री धाम का किया स्थलीय निरीक्षण,जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को दिए निर्देश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, June 13, 2021

उत्तरकाशी-गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने यमुनोत्री धाम का किया स्थलीय निरीक्षण,जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को दिए निर्देश

 

उत्तरकाशी-गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने यमुनोत्री धाम का किया स्थलीय निरीक्षण,जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को दिए निर्देश

उत्तरकाशी।।। गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन शुक्रवार से जनपद दौरे पर कल शनिवार को वे गंगोत्री धाम गए और वहां तमाम ब्यवस्थाओं का जायजा लिया और आज गढ़वाल आयुक्त  यमुनोत्री धाम पहुंचे। पैदल चलकर यमुनोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।आयुक्त ने कहा राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस(एसओपी)  का दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री में पूर्णतयः पालन किया जा रहा है या नही इसका निरीक्षण किया गया। हालांकि  वर्तमान समय में चारधाम यात्रा स्थगित है। परिस्थियां अनुकूल होने पर सरकार यदि चारधाम यात्रा शुरू करती है तो सम्बंधित विभागों  के अधिकारियों के साथ ब्यवस्थाओं निरीक्षण किया गया। 

आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं नव निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और  सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने यमुनोत्री धाम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में पाए गए। कोरोना एसओपी का परिपालन दोनों धामों मेंसही पाया गया। यमुनोत्री पैदल मार्ग,मंदिर परिसर पर साफ सफाई व कूड़े का निस्तारण आदि व्यवस्थाएँ ठीक पाई गई  सरकार द्वारा जारी पैदल मार्ग पर शौचालय साफ व स्वच्छ पाए गए। बंडेलीगाड़ से ऊपर पैदल मार्ग का कुछ हिस्सा बीते दिन बारिश के कारण धस गया था जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। पैदल मार्ग पर पीने के पानी की आपूर्ति ठीक पायी गई। दो पानी के टैंक में लीकेज होना पाया गया जिसे ठीक करने के निर्देश।अधिशासी अभियंता  जल संस्थान को दिए। 

जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वेक्सीन आ चुकी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी तीर्थ पुरोहितों,पुजारियों,होटल व लॉज चलाने वाले सभी का खरसाली में केम्प लगाकर वैक्सिननेशन करने के निर्देश उप जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग को दिए। 


ईस दौरान एसडीएम बड़कोट चतर सिंह चौहान, एमए जिला पंचायत  उपाध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर समिति राजस्वरूप उनियाल,सचिव सुरेश उनियाल, प्रवक्ता जय प्रकाश उनियाल,पंच पंडा समिति पुरोहित महासभा सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल उपस्थित थे। 



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235