उत्तरकाशी-आबकारी विभाग की अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी,कच्ची शराब के साथ दो ब्यक्तियों को किया गिरफ्तार।
उत्तरकाशी।।आबकारी विभाग उत्तरकाशी द्वारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है आबकारी विभाग ने डुंडा कस्बे से दो लोगों को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।![]() |
बताते चले कि आबकारी विभाग ने कल देर शाम सघन चेकिंग और मुखबीर की सूचना पर डुंडा बाजार से वाणी भूषण को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा,साथ ही डुंडा इंटर कॉलेज गेट के पास बीरेंद्र को भी 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा वहीं आबकारी विभाग ने दोनों अभियुक्तों को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया वहीं प्रभारी आबकारी अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि लगातार हमारी टीम जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन पर कार्य कर रही है और हमारी टीम की अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में आबकारी प्रभारी अधिकारी ओमप्रकाश,सिपाई गजेंद्र सिंह,भीम सिंह,नकुल तोमर मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.