उत्तरकाशी-जनपद में एक्टिव केस 1318 ,आज 107 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
उत्तरकाशी।।नोडल अधिकारी वॉररूम डा0 बी0एस0 रावत द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद से आज 817 कोरोना नमूने जांच के लिये भेजे गए। पूर्व में भेजे गए नमूनों में से आज 1071 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है जिसमें 164 आरटीपीसीआर 34 ट्रूनाट व 47 एंन्टीजन कुल 245 लोग पॉजिटिव पाए गए। जनपद से कुल 134010 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिसमें वर्तमान तक 120422 की रिपोर्ट नेगेटिव व 5808 की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई तथा 4600 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
जनपद में वर्तमान तक कुल 1318 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव है। जबकि आज 107 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
कोविड-19 के प्रभावी नियंन्त्रण हेतु जनपद में आज कुल 956 लोगों को वेक्सीन लगाई गई है वर्तमान तक कुल 74182 व्यक्तियों को पहली डोज व 29586 व्यक्तियों को दूसरी डोज की वेक्सीन लगाई जा चुकी है।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.