उत्तराखंड राज्यप्राप्ति से अब तक राज्य को 9 मुख्यमंत्री मिले, सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री भाजपा ने दिए ,अब 10वें मुख्यमंत्री लेंगे राज्य में शपथ - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, March 9, 2021

उत्तराखंड राज्यप्राप्ति से अब तक राज्य को 9 मुख्यमंत्री मिले, सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री भाजपा ने दिए ,अब 10वें मुख्यमंत्री लेंगे राज्य में शपथ

 उत्तराखंड राज्यप्राप्ति से अब तक  राज्य को 9 मुख्यमंत्री मिले, सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री भाजपा ने दिए ,अब 10वें मुख्यमंत्री लेंगे राज्य में शपथ




उत्तराखंड अलग राज्य निर्माण के लिए उत्तराखंड की जनता ने लम्बा संघर्ष किया ,कई उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने राज्य प्राप्ति के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया तब उस समय तत्कालीन देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया और   9 नवम्बर 2000 को उत्तरप्रदेश से अलग होकर  भारत के 27वें राज्य के रूप में  उत्तराखण्ड  राज्य का गठन हुआ था । तब से अब तक राज्य की जनता ने  9  मुख्यमंत्रियों के  कार्यकाल को देखा है जिसमे सबसे ज्यादा 6 मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी ने राज्य को  दिए 





कब कौन रहा उत्तराखंड राज्य का  मुख्यमंत्री:-


 1-: नित्यानन्द स्वामी (भाजपा)  9:11:2000 से 29:10:2001 (11 माह)


2-: भगत सिंह कोश्यारी (भाजपा) 30:10:2001से 02:03:2002  (5 माह)


3-: नारायण दत्त तिवारी (कांग्रेस) 02:03:2002 से 07:03:2007तक (5 वर्ष )


4-: भुवन चन्द्र खंडूरी (भाजपा)08:03:2007 से 27:06:2009  (2 साल,3 माह)


5-: रमेश पोखरियाल निशंक (भाजपा) 27:06:2009 से 11:09:2011 तक (2 साल,3 माह)


6-; भुवन चन्द्र खंडूरी (भाजपा) 11:09:2011से 13:03:2012  (6 माह)


7-; विजय बहुगुणा (कांग्रेस)13:03:2012 से 01:02:2014  (1 साल,2 माह)   

  

8-; हरीश रावत (कांग्रेस) 01:02:2014 से 11:03:2017(3 साल,1 माह,17 दिन)


9-; त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा)18:03:2017 से,09:03:3021

3 साल,11 माह, 21 दिन) 


भाजपा ने  6 मुख्यमंत्री राज्य को दिए जबकि कांग्रेस ने 3 मुख्यमंत्री राज्य को  दिए जिनमे एक मात्र मुख्यमंत्री  नारायण दत्त तिवारी  ने ही अपना पाँच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। जबकि 20 बर्ष 4 माह में 9 मुख्यमंत्री, और 15 साल में 8 मुख्यमंत्री।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235