उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर जिलाधिकारी ने चारधाम से सम्बंधित सभी विभागों को समय पर ब्यवस्थाएँ दूरस्थ करने दिए निर्देश,डी एम ने स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा
उत्तरकाशी ।।।चारधाम यात्रा की तैयारियों को जिलाधिकारी ने गंगोत्री में राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय, स्नान घाट,स्वच्छता व्यवस्था,पेयजल, बिजली आपूर्ति आदि मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्नान घाट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।यात्रा से पूर्व सभी स्नान घाटों के निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। नदी का जल स्तर बढ़ने से गंगोत्री धाम परिसर के सुरक्षा के दृष्टिगत नदी के किनारे में मजबूत सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने हेतु ईई जल संस्थान को सभी पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विद्युत संयोजन व झूलती तारों को ठीक करने के निर्देश ईई विद्युत को दिए।
गंगोत्री धाम परिसर में एकरूपता लाने के लिए एक ही रंग का चयन कर सभी धर्मशालाओं,भवनों में रंग रोगन करने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु ईओ को निर्देश दिए। कूड़ा इधर उधर फैंकने वालों के चालान किए जाय इस हेतु अभी से पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। धाम परिसर व स्नान घाट में पुरानी व खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को हटाने के निर्देश दिये। एलोपैथिक चिकित्सालय के मरम्मत का कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। ताकि यात्राकाल के दौरान यात्रियों व श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा सके।जिलाधिकारी ने गंगोत्री -गोमुख ट्रेक का भी कनखू बैरियर तक स्थलीय निरीक्षण किया।
चारधाम निरीक्षण के दौरान ईई जल संस्थान बीसी डोगरा,ईई आरईएस डिप्टी डायरेक्टर गंगोत्री नेशनल पार्क श्रीवास्तव, अध्यक्ष मंदिर समिति सुरेश सेमवाल सहित तीर्थ पुरोहित एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.