उत्तरकाशी-पर्यावरण के नाम पर विकास कार्यों को अवरुद्ध करने वाले लोगों के खिलाफ ,प्रधान संगठन भटवाड़ी ने ब्लॉक मुख्यालय में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, September 14, 2020

उत्तरकाशी-पर्यावरण के नाम पर विकास कार्यों को अवरुद्ध करने वाले लोगों के खिलाफ ,प्रधान संगठन भटवाड़ी ने ब्लॉक मुख्यालय में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

 उत्तरकाशी-पर्यावरण के नाम पर विकास कार्यों को अवरुद्ध करने वाले लोगों के खिलाफ ,प्रधान संगठन भटवाड़ी ने ब्लॉक मुख्यालय में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन




उत्तरकाशी।।।।जनपद के भटवाडी प्रखंड मुख्यालय में आज प्रदेश प्रधान संगठन महामंत्री  प्रताप रावत  के नेतृत्व में  में  पर्यावरण के नाम पर  विकास के कार्य अवरुद्ध करने वाले ,पर्यावरण के नाम पर  ठेकेदारी करने वाले  तथाकथित लोगों के खिलाफ जो कि ऑल वेदर रोड का काम बंद कराने का षड्यंत्र रच रहे हैं  भटवाड़ी ब्लॉक के प्रधान संगठन ने  एक दिन का सांकेतिक धरना दिया इतना ही नहीं इन लोगों ने भटवाड़ी प्रखंड की  कामर सड़क स्याबा सड़क, सालंग सड़क भंगेली सड़क को पर्यवारण की आड़ मे बंद कराने का षड्यंत्र रचा है। और क्षेत्र के विकास के लिए  जो प्रोजेक्ट NTPC वरदान साबित हो रहा था उसको भी  पूर्व में बन्द करवा दिया था अब ऑल वेदर रोड का काम उत्तरकाशी से गंगोत्री तक  मात्र साढ़े  5 मीटर ही होगा जबकि केंद्र सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना पहाड़ की लाइफ लाइन थी। इन दलालों के खिलाफ आज प्रधान संगठन के आह्वान पर  प्रधान संगठन ने भटवाड़ी पुल के ऊपर इकट्ठा होकर 11:00 से 1:00 तक सांकेतिक धरना दिया तथा पर्यावरण दलालों का पुतला फूंका और कल फिर 15 सितंबर को जिला मुख्यालय हनुमान चौक पर इन लोगों  का  पुतला दहन किया जाएगा



वहीं  17 सितम्बर सर्व श्रद्धा  को कुछ प्रधान साथी अर्धनग्न होकर पर्यावरण दलालों के लिए सिर मुण्डन करके इनका पिंडदान भी करेंगे। 


इस अवसर पर ,ज्येष्ठ प्रमुख  मनोज रावत तथा वार्ड no एक से जिला पंचायत सदस्य सुनील रोतेला ,कांग्रेस से पूर्व राज्यमंत्री  घनानंद नॉटियाल भाजपा से अवतार नेगी मनोजेन्द्र रावत   पूर्व क्षेत्रपंचायत पंचायत रैथल राजकेन्द्र  पूर्व प्रधान रैथल श्रीमती स्यामा देवी , पूर्व क्षेत्रपंचायत रैथल दिलमा देवी   पूर्व प्रधान बन्दराणी सुदर्शन चौहान  तथा समस्त  भूतपूर्व ग्राम प्रधान व क्षेत्रपंचायत  प्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न ग्रामो की महिला मंगल दल युवक मंगल दल  आदि मौजूद थे।




रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235