उत्तरकाशी-24 घण्टे बाद भी नहीं खुला यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ,लगातार भूस्खलन के कारण नहीं खुल पा रहा मार्ग, यात्रियों सहित स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानियां - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, September 28, 2020

उत्तरकाशी-24 घण्टे बाद भी नहीं खुला यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ,लगातार भूस्खलन के कारण नहीं खुल पा रहा मार्ग, यात्रियों सहित स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानियां

उत्तरकाशी-24 घण्टे बाद भी नहीं खुला यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ,लगातार भूस्खलन के कारण नहीं खुल पा रहा मार्ग, यात्रियों सहित स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानियां


 उत्तरकाशी।।। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा समय  से छटांगा के पास बंद है वही राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसीबी मशीनें लगातार मार्ग खोलने का कार्य कर रही है लेकिन लगातार भूस्खलन के कारण जेसीबी मशीनों को राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने  में काफी दिक्कतें हो रही है जिससे अभी भी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल से बंद होने से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-2 कतारें लगी है और यात्री और स्थानीय लोग मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।।



 वही  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता नवनीत पाण्डेय का कहना है कि छटांगा के पास लगातार भूस्खलन के कारण   मार्ग बंद है  लगातार जेसीबी मशीनें मार्ग खोलने का कार्य कर रही है   लेकिन भारी भूस्खलन के कारण जेसीबी मशीनों को  मार्ग खोलने में दिक्कतें हो रही है और लगातार पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से जेसीबी मशीनें कार्य नहीं कर पा रही है जैसे ही भूस्खलन रुकेगा राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू किया जाएगा।।




रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल


No comments:

Post a Comment

1235