उत्तरकाशी-भटवाड़ी बाजार में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी सुरक्षा दीवार में हो रहा भूस्खलन,भूस्खलन होने से भटवाड़ी बाजार खतरे की जद में - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, August 10, 2020

उत्तरकाशी-भटवाड़ी बाजार में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी सुरक्षा दीवार में हो रहा भूस्खलन,भूस्खलन होने से भटवाड़ी बाजार खतरे की जद में

 उत्तरकाशी-भटवाड़ी बाजार में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी सुरक्षा दीवार में हो रहा भूस्खलन,भूस्खलन होने से भटवाड़ी बाजार खतरे की जद में

उत्तरकाशी।। जनपद  उत्तरकाशी  के भटवाड़ी प्रखंड में कल रात हुई   तेज बारिश से भटवाड़ी  बाजार में भूस्खलन की  स्थति एक बार फिर  बन गयी है। भटवाड़ी बाजार में  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी सुरक्षा दीवार  भूस्खलन की जद में आने भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गयी है।इसके अतिरिक्त भटवाड़ी प्रखंड के आस -पास के गांव से भी भूस्खलन के कारण  भूधसाव की सूचनाएं  आ रही है। वहीं  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-2 पहाड़ी से पत्थर गिरने से मार्ग खुलने और बन्द होने का सिलसिला जारी है।भटवाड़ी में भूस्खलन की सूचना मिलते ही भटवाड़ी  की प्रमुख विनीता रावत  मोके पर पहुंची और  हालात का  जायजा लिया। भटवाड़ी प्रमुख ने बीआरओ के अधिकारियो के साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित  से वार्ता कर जल्द स्थिति को ठीक करने को कहा है। 

बताते चले किभटवाड़ी में इसी स्थान पर 2010-12 में बड़े भूधसाव  के कारण भटवाड़ी बाजार को काफी नुकसान पहुंचा था। जिसमे कई दुकाने, मकान,  SBI बैक भूधसाव की जद में आ गए थे। भूस्खलन होने से 2012की दहशत भटवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों में एक बार फिर देखने को मिल रही  है।


रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235