देहरादून-उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नैनीताल और अल्मोड़ा के DM बदले,10अधिकारियों के तबादले
देहरादून।।।उत्तराखंड शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में फिर अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए है।देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा / राज्य सिविल सेवा के कुल 10 अधिकारियों के स्थानांतरण / तैनाती की गई है। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।नैनीताल और अल्मोड़ा जनपद के जिलाधिकारी बदले गए।शासन के आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अपने अवमुक्त वर्तमान पदभार / विभाग से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पदभार / विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अंशुल सिंह, IAS-2018 जिलाधिकारी अल्मोड़ा से हटाकर जिलाधिकारी, नैनीताल बनाए गए।सुश्री दीप्ति सिंह, IAS-2017 निदेशक, खेल युवा कल्याण से हटाकर जिलाधिकारी, अल्मोड़ा बनाई गई। वहीं निवर्तमान जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, IAS-2011 को अब अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, अपर सचिव-मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन की जिम्मेदारी दी गई है।
1-:ललित मोहन रयाल IAS-2011
वर्तमान - जिलाधिकारी, नैनीताल,नई तैनाती - अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, अपर सचिव-मुख्यमंत्री।।
2-:विनीत तोमर IAS-2014
वर्तमान - प्रबन्ध निदेशक, कुमाऊं मण्डल विकास निगम, नैनीताल,नई तैनाती - उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार।।
3-:सुश्री निधि यादव IAS-2017
वर्तमान - अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग,नई तैनाती - अपर सचिव-खेल एवं युवा कल्याण विभाग, निदेशक-खेल, युवा कल्याण, उत्तराखण्ड।।
4-:सुश्री दीप्ति सिंह IAS-2017
वर्तमान - निदेशक, खेल, युवा कल्याण, उत्तराखण्ड,नई तैनाती - जिलाधिकारी, अल्मोड़ा।।
5-:अंशुल सिंह IAS-2018
वर्तमान - जिलाधिकारी, अल्मोड़ा,नई तैनाती - जिलाधिकारी, नैनीताल।।
6-: कृष्ण कुमार मिश्र PCS
वर्तमान - अपर जिलाधिकारी, देहरादून,नई तैनाती - अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार।।
7-:पंकज कुमार उपाध्याय PCS
वर्तमान - अपर मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार,नई तैनाती - अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार।।
8-: वैभव गुप्ता PCS
वर्तमान - अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार,नई तैनाती - अपर जिलाधिकारी, देहरादून।।
9-:श्रीमती सीमा विश्वकर्मा PCS
वर्तमान - डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा, नगर आयुक्त-नगर निगम, अल्मोड़ा,नई तैनाती - डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल।।
10-: सुधीर कुमार PCS
वर्तमान - डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल,नई तैनाती - डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा।।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.