उत्तरकाशी-दीपावली पर नगरवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात,चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव में बनकर तैयार हुआ भव्य पार्क
उत्तरकाशी।।जनपद के चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव बड़कोट नगरवासियों के लिए दीपावली में बड़ी सौगात मिलने जा रही है।बड़कोट नगरपालिका में नगरवासियों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी घूमने के लिए एक सुंदर पार्क मिलने जा रहा है। नगरपालिका बड़कोट द्वारा 83 लाख रुपये की लागत से एक भव्य पार्क का निर्माण कराया गया है।बड़कोट नगरपालिका पोंटी सड़क मार्ग के समीप बन रहा यह पार्क लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसका विधिवत लोकार्पण उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को किया जाएगा। लोकार्पण के बाद यह पार्क आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
-: बड़कोट नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा पहली प्राथमिकता थी पार्क निर्माण।।
नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने बताया कि पालिका बोर्ड के गठन के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बड़कोट नगर में एक सुंदर पार्क बनाना था।पार्क बनकर तैयार हो चुका है।विनोद डोभाल ने बताया कि पार्क का निर्माण कार्यअंतिम चरण में है।और राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर को इस भव्य पार्क का लोकार्पण किया जाएगा।पालिका अध्यक्ष डोभाल ने कहा कि बड़कोट नगर यमुनोत्री यात्रा का मुख्य पड़ाव है। यहां प्रति वर्ष लाखों यात्री और पर्यटक आते हैं।लेकिन उन्हें घूमने और बैठने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता था। इस पार्क के बनने से अब नगरवासियों के साथ-साथ यात्रियों और पर्यटकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
-:पार्क में आकर्षण का केंद्र रहेगा स्विमिंग पूल।।
पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि पार्क में नगरवासियों की सुविधा और आकर्षण के लिए एक स्विमिंग पूल का भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा पार्क में बच्चों के खेलने, बैठने और सैर करने की भी व्यवस्थाएं की गई हैं।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.