उत्तरकाशी-मुख्य मोटरमार्ग की हालत बदहाल,गड्ढों में तब्दील हुई सड़क,विभाग सीमेंट-मिट्टी से भर रहा गड्ढे,सीएम के आदेशों को ठेंगा - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, October 27, 2026

उत्तरकाशी-मुख्य मोटरमार्ग की हालत बदहाल,गड्ढों में तब्दील हुई सड़क,विभाग सीमेंट-मिट्टी से भर रहा गड्ढे,सीएम के आदेशों को ठेंगा

उत्तरकाशी-मुख्य मोटरमार्ग की हालत बदहाल,गड्ढों में तब्दील हुई सड़क,विभाग सीमेंट-मिट्टी से भर रहा गड्ढे,सीएम के आदेशों को ठेंगा





उत्तरकाशी।जनपद के पुरोला विधानसभा के दूरस्थ आराकोट बंगाण क्षेत्र के मुख्य आराकोट-चींवा मोटर मार्ग की स्थिति काफी बदहाल है। 13 किलोमीटर लंबा यह मोटर मार्ग क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली लाइफलाइन है।लेकिन आज यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है।इस मोटर मार्ग के रखरखाव का जिम्मा पीएमजीएसवाई विभाग पुरोला के पास है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क पर इतने बड़े गड्ढे बन गए हैं कि हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



-: जिम्मेदार विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों को दिखा रहा ठेंगा



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए, लेकिन जिम्मेदार विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है। ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि  विभाग सड़क के गड्ढों को सही तरीके से भरने के बजाय खानापूर्ति कर रहा है और गड्ढों को सीमेंट, रोड़ी, बजरी और मिट्टी से भर दिया जा रहा है।जो फिर गड्ढों में तब्दील हो जाएगा।



-:सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोगों मेंआक्रोश।।



क्षेत्र के लोगों सहित सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने इस पर भारी आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि करीब 6.51 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। जबकि विभागीय जानकारी के अनुसार पांच वर्षों के रखरखाव के लिए 69.09 लाख रुपये निर्धारित हैं। इसके बावजूद सड़क की यह दुर्दशा सवाल खड़े करती है।



-: मोटरमार्ग की जांच और पारदर्शिता की मनमोहन सिंह  ने की मांग।।

1-:सड़क की गुणवत्ता की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए।।

2-:रखरखाव के बजट और वास्तविक खर्च का हिसाब सार्वजनिक किया जाए।।

3-:सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की जाए।।


सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान और क्षेत्र के लोगों ने सड़क की बदहाली पर अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने की मांग की।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क की स्थिति में सुधार और सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता चाहिए।संबंधित मामले विभागीय अधिशासी अभियन्ता वाई के सिंह का कहना है कि सड़क में जो गड्ढे भरे गए दो प्रकार से भरे गए जो आपदा के कारण सड़क पर गड्ढे हो गए थे।उन गड्ढों को रोड़ी, बजरी,सीमेंट से भरा गया और जो नियमित गड्ढे है उनको तारकोल से भरा गया बाकी सड़क का प्राकंलन शासन को भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.