देहरादून-गुटखा,तम्बाकू,पान मसाला उत्तराखंड में हुआ बैन, सरकार ने बजार में बिकने वाले तम्बाकू उत्पादों पर लगाई रोक,अवैध बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
देहरादून।। उत्तराखंड राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया राज्य में गुटखा ,तंबाकू, पान मसाला बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।स्कूल-कॉलेज के बाहर खुलेआम दुकानों में बिकने वाले गुटखे और पान मसाले से युवाओं को बचाने के लिए उत्तराखंड में बड़ी पहल की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पूरे राज्य में तम्बाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने 13 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 30(2) और विनियम 2.3.4 का हवाला दिया है। और जिसके तहत ऐसे उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी, चाहे वे किसी भी नाम के ब्रांड से बिक रहे हों।अधिकारियों के अनुसार युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा इस नशे की चपेट में है।जिससे मुंह का कैंसर और गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं।यह फैसला नई पीढ़ी को नशे से दूर कर स्वस्थ भविष्य देने की दिशा में सरकार की यह पहल मील का पत्थर मानी जा रही है।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.