Breaking news -देवभूमि की धरती कांपी भूकंप के झटकों से 4.9 बताई जा रही तीव्रता दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए झटके
देहरादून।।।उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में सोमवार 6 अक्टूबर की रात्रि को भूकंप के झटके किए गए महसूस रात्रि करीब 10:24 बजे प्रदेश के अधिकांश जिलों में भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए। अचानक धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 और केंद्र चमोली जनपद के खाड़ून लगा गवली से 22 किलोमीटर दूर और गहराई जमीन के भीतर करीब 13 किलोमीटर बताई जा रही है।
उत्तराखंड में भूकंप के झटके चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून और उधम सिंह नगर सहित उत्तराखंड के कई जिलों में महसूस किए गए।इतना ही नहीं, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी लोगों ने हल्के से मध्यम झटके महसूस किए।किसी नुकसान की सूचना नहीं, प्रशासन अलर्ट पर भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। सभी जिलों के कंट्रोल रूम से जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी भी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का पालन करें।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.