उत्तरकाशी-डाकघर से 10 लाख की FD गायब,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,डाकघर के खाता धारकों सहित आम लोगों में मचा हड़कंप - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, October 18, 2026

उत्तरकाशी-डाकघर से 10 लाख की FD गायब,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,डाकघर के खाता धारकों सहित आम लोगों में मचा हड़कंप

उत्तरकाशी-डाकघर से 10 लाख की FD गायब,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,डाकघर के खाता धारकों सहित आम लोगों में मचा हड़कंप 






उत्तरकाशी।जनपद मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट परिसर के डाकघर में जीवनभर की कमाई सुमित्रा देवी ने भविष्य के लिए सुरक्षित समझकर जमा कराई थी, लेकिन जब सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी डुप्लीकेट पासबुक लेने पहुंचीं तो पता चला खाते में 10 लाख रुपये ही नहीं हैं।पीड़िता सुमित्रा देवी स्वास्थ्य विभाग में बेसिक हेल्थ वर्कर के पद से वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुई हैं। सुमित्रा ने बताया कि बीते वर्ष 5 दिसंबर 2025 को उन्होंने कलेक्ट्रेट डाकघर शाखा में एक साल के लिए 10 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराई थी। एफडी पूरी होने में अभी करीब डेढ़ महीना का समय बाकी था। जब डाक घर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से सुमित्रा ने पूछा तो उससे पहले ही डाकघर से उनकी FD का पैसा खाते से गायब था।जिसके बाद सुमित्रा राणा काफी मानसिक तनाव में आ गई।वहीं सुमित्रा राणा का कहना कि मैने जीवन भर सरकारी सेवा कर जमा पूंजी डाकघर में जमा की और FD की जमा पूंजी गायब हो गई।सुमित्रा राणा ने मांग की है कि उनका पैसा उनको जल्द वापस दिया जाए और गबन के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।



-: मूल पासबुक गुम होने पर जमा FD फंड के गबन का खुला राज।।


सुमित्रा देवी का कहना है कि  गत सितंबर माह में  पासबुक खो गई या गुम हो गई थी। जब वह दूसरी पासबुक की  कॉपी लेने डाकघर पहुंचीं तो कर्मचारियों ने खाते में रकम न होने की बात कहकर पासबुक की कॉपी देने से ही इनकार कर दिया। यह सुनते ही महिला के होश उड़ गए।भविष्य की जरूरतों के लिए रखी गई रकम गायब होने से महिला मानसिक तनाव में आ गई जिसके बाद महिला ने कोतवाली उत्तरकाशी में शिकायत दर्ज कराई।वहीं कलेक्ट्रेट डाकघर में गबन का मामला सामने आने पर कलेक्ट्रेट के खाता धारकों  सहित आम लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों का कहना है कि जब केंद्र सरकार की सरकारी शाखा में धनराशि सुरक्षित नहीं है तो अन्य उपक्रमों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।।


-: पुलिस ने मामले की  गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।।



जनपद मुख्यालय शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले मिली शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया गबन का मामला सामने आया है। शनिवार को डाकघर के अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गबन संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक संगीता नौटियाल को सौंपी गई है।जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।विवेचक संगीता नौटियाल की तफ्तीश में सामने आया है कि पीड़िता की एफडी की रकम इसी साल मई माह में ही खाते से गबन कर ली गई थी। पुलिस सभी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा कि  डाक विभाग की ओर से जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात भी सामने आ रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.