उत्तरकाशी-मुख्यमंत्री धामी ने बर्नीगाड़ को दी 215 करोड़ की सौगात, महाविद्यालय का किया उद्घाटन, मिनी स्टेडियम सहित की कई बड़ी घोषणाएं - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Thursday, October 15, 2026

उत्तरकाशी-मुख्यमंत्री धामी ने बर्नीगाड़ को दी 215 करोड़ की सौगात, महाविद्यालय का किया उद्घाटन, मिनी स्टेडियम सहित की कई बड़ी घोषणाएं

उत्तरकाशी-मुख्यमंत्री धामी ने बर्नीगाड़ को दी 215 करोड़ की सौगात, महाविद्यालय का किया उद्घाटन, मिनी स्टेडियम सहित की कई बड़ी घोषणाएं





उत्तरकाशी।। जनपद के यमुना घाटी के बर्निंगाड़ में सोमवार को सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।जहां मुख्यमंत्री का पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम ने क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 215 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का उद्घाटन कर क्षेत्र को उच्च शिक्षा की सौगात दी। सीएम ने कहा कि महाविद्यालय का शुभारंभ क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक अहम कदम है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने घोषणा की कि महाविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है और स्थायी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।




-:सेवा सेतु अभियान से जनसेवा को मिलेगी गति।।



शिविर में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को चेक एवं उपकरण वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार का कार्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा सेतु अभियान इसी संकल्प का प्रतीक है, ताकि आम नागरिकों को अपने काम के लिए बार-बार तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।




बर्नीगाड़ की जनसभा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं -





1-:महाविद्यालय भवन निर्माण:राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के भवन और कैंपस के निर्माण को जल्द शुरू किया जाएगा।।


2-:मिनी स्टेडियम:राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।।


3-:मोटर मार्ग निर्माण: बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ तक मोटर मार्ग का निर्माण।।


4-:पुल और सड़क: डाडा गांव छानी से टटाऊ तक पुल और सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।।


5-:महाविद्यालयों का उच्चीकरण:राजकीय महाविद्यालय बड़कोट एवं चिन्यालीसौड़ को उच्चीकृत किया जाएगा।।



-:मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति और विकास कार्यों का किया जिक्र।।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 59 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। उत्तराखंड देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बना है। सरकार ने 13,000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है और सख्त नकल विरोधी कानून से पिछले 5 वर्षों में 35,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दी है। सीएम ने  कहा कि लखपति दीदी योजना से उत्तराखंड में 3.10 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और सरकार महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दे रही है।





-: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस को घेरा।।







अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उसके माता-पिता के दिल्ली में धरने पर बैठने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि "कांग्रेस इस मामले पर राजनीति कर रही है। हमने पहले से ही इसमें सख्त कार्रवाई की है। सीबीआई जांच की संस्तुति भी की है। जिसकी जांच चल रही है कोर्ट ने दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है, लेकिन कांग्रेस अंकिता भंडारी मामले पर राजनीति कर रही है।इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.