Accident breaking -आल्टो वाहन गहरी खाई में गिरा,दुर्घटना में घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत 02 घायल,एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक किया रेस्क्यू
अल्मोड़ा।।जनपद के हरणा-शीतला मोटर मार्ग पर देर शाम एक आल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया।वहीं दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि 02 लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही SDRF की दो टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।घटनास्थल पर पहुंचने पर दुर्घटनाग्रस्त आल्टो वाहन संख्या UK04TA2441 में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। SDRF की दोनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दो घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु खैरना अस्पताल भेजा गया दुर्घटना में आनंद राम, पुत्र डूंगर राम, उम्र 55 वर्ष की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी SDRF टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.