उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा में नशा तस्करों पर पुलिस सख्त ,अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, May 8, 2026

उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा में नशा तस्करों पर पुलिस सख्त ,अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा में नशा तस्करों पर पुलिस सख्त ,अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार



-:यात्रा मार्गों पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी



उत्तरकाशी।।जनपद में चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस को नशा तस्करी पर बड़ी सफलता मिली



बीते गुरुवार शाम को नगाण गांव बस स्टॉप के पास चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सूरजमणी (25 वर्ष)  को गिरफ्तार किया। तलाशी में युवक के कब्जे से 678 ग्राम अवैध चरस(कीमत करीब 1.3 लाख) बरामद हुई है।अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।25 वर्षीय अभियुक्त सूरजमणी पुत्र दलपित निवासी कुठार रानाचट्टी,  कोतवाली  बडकोट  का निवासी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,अपर उ0नि0 रघुवीर सिंह चौहान,हे0कानि0 अनिल रावत, हे0का0  सुरेश थपलियाल, कानि0 चालाक विपिन शर्मा  मौजूद रहे 





पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर निरंतर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नशे के अवैध कारोबारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जा रहा है। 

-:वर्ष 2026 में अवैध नशे के कारोबारियों पर पुलिस की अब तक की कार्रवाई।।

-:NDPS एक्ट के 15 मामलों में 17 तस्कर गिरफ्तार।।

-:8 किलो से अधिक चरस बरामद (कीमत लगभग ₹16.5 लाख)

-:करीब 18 ग्राम स्मैक बरामद (कीमत लगभग ₹5.4 लाख)

-:4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई।।

-:अवैध अफीम खेती पर 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज।।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.