उत्तरकाशी-थैंक्यू नेचर अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम,पीएम मोदी ने की थी मन की बात में "थैंक्यू नेचर मुहिम की प्रशंसा
![]() |
उत्तरकाशी।।जनपद के पंचायती राज विभाग और युवा कल्याण विभाग तत्वावधान में “थैंक यू नेचर अभियान” के तहत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम झाला में एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से खंड विकास अधिकारी के माध्यम से कचरा गाड़ी और सफाई कर्मियों को झाला गांव भेजा गया। नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारियों ने भी सफाई में हिस्सा लिया और एकत्रित किए गए प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा गया।
![]() |
बताते चले कि सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में थैंक यू नेचर की प्रशंसा की थी और झाला गांव के ग्रामीण ,युवक मंगल दल सहित अन्य सहयोगी लोगों को थैंक यू नेचर के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के लिए बधाई दी और इस मुहिम को जनपद में ओर आगे बढ़ाए जाने की सभी से अपील की वहीं झाला गांव के ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने बताया कि “थैंक यू नेचर अभियान” लगातार जनसहभागिता से मजबूत हो रहा है। आज का अभियान इस बात का उदाहरण है कि जब प्रशासन, पंचायत और जनता एकजुट होकर काम करती है, तो बदलाव निश्चित होता है। उन्होंने बताया कि अभियान के विस्तार हेतु उन्होंने जिलाधिकारी से ग्राम झाला को “मॉडल विलेज” के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि एक मास्टर प्लान तैयार कर ग्राम झाला को स्वच्छता के क्षेत्र में उदाहरणीय गांव बनाया जाएगा।अभियान में युवक मंगल दल झाला, स्थानीय होटल व्यवसायी, और ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अभियान को समय-समय पर DRS Recycling Organisation, Atulya Ganga और IDEAL जैसी संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त होता रहा है।
![]() |
ग्राम प्रधान ने कहा कि जिला प्रशासन के इस समर्थन से “थैंक यू नेचर अभियान” को नई ऊर्जा मिली है। जल्द ही ग्राम झाला को एक “स्वच्छता मॉडल गांव” के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल कचरा उठाना नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलना है। जब गांव के लोग अपने परिवेश को धन्यवाद देंगे, तभी प्रकृति भी हमें आशीर्वाद देगी। यही थैंक यू नेचर अभियान का वास्तविक उद्देश्य है।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.