उत्तरकाशी-जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ अभद्रता का मामला गरमाया डॉक्टर हड़ताल पर ओपीडी सेवाएं बंद,मरीज इलाज के लिए दर दर भटकने को मजबूर - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, September 23, 2025

उत्तरकाशी-जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ अभद्रता का मामला गरमाया डॉक्टर हड़ताल पर ओपीडी सेवाएं बंद,मरीज इलाज के लिए दर दर भटकने को मजबूर

उत्तरकाशी-जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ अभद्रता का मामला गरमाया डॉक्टर हड़ताल पर ओपीडी सेवाएं बंद,मरीज इलाज के लिए दर दर भटकने को मजबूर 





उत्तरकाशी।। जिला अस्पताल में एक महिला तीमारदार द्वारा डॉक्टर के साथ जातिसूचक ,गाली गलौच का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।जिसके चलते जिला अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वंही पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल महिला तीमारदार ने एक समुदाय विशेष डॉक्टर दानिश खान पर जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया । जिसके बाद सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए और महिला पर कड़ी कार्रवाई और माफी मांगने की बात पर अड़े है।साथ ही डाक्टरों ने अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बढ़ाने की भी मांग की है।




वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से जनपद के दूरदराज  ग्रामीण क्षेत्रों   से जिला अस्पताल उत्तरकाशी में इलाज करवाने आ रहे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि ओपीडी बंद है और डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से ओपीडी सेवाएं संचालित नहीं हो रही है जिससे मरीजों  को इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है मरीज और तीमारदार जल्दी डॉक्टरों की हड़ताल समाप्ति की मांग कर  रहे है तो उधर हड़ताल पर बैठे डॉक्टर मामले में कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.