देहरादून-सीएम ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश,गंभीर घायलों को एम्स किया गया एयरलिफ्ट।
देहरादून।। उत्तराखंड में आपदा थमने का नाम नहीं ले रही है कल जनपद चमोली के नंदानगर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ आपदा की चपेट में आने से कुछ मकान मलबे में दब गए जबकि कुछ लोग लापता है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों के तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली के जिलाधिकारी को गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए।

 |
|
आपदा परिचालन केंद्र देहरादून में बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और नेटवर्क कनेक्टिविटी शीघ्र पुनः स्थापित की जाए।ताकि लोगों असुविधा न हो वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर चमोली के नंदानगर से आपदा में घायल हुए लोगों हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया है और लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीमें जुटी है।
सीएम ने आपदा प्रभावित लोगों के लिए आश्रय, भोजन, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के साथ ही प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.