उत्तरकाशी-पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद,अवैध स्मैक एवं शराब के साथ 3 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, July 15, 2025

उत्तरकाशी-पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद,अवैध स्मैक एवं शराब के साथ 3 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद,अवैध स्मैक एवं शराब के साथ 3 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार





उत्तरकाशी।।जनपद के  बडकोट थाना के अंतर्गत पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ 2 युवक एवं अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद है। चुनाव के दौरान अवैध नशे व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुये है। 




पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार  के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट दीपक सिंह कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट पुलिस ने  कल 14 जुलाई 2025 को चैकिंग के दौरान बडकोट शिवमंदिर के पास से जसवंत उर्फ गोलू तथा सौरभ नाम के 2 युवकों को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। युवकों के कब्जे से  4.96 ग्राम व 3.50 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई जबकि सुभाष नाम के एक युवक को सुनाल्डी पुल तिराह से 47 पव्वे व 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।दोनों मामलों में थाना बडकोट में NDPS Act की धारा 8/21 तथा 60 आबकारी अधिनियम 2 मुकदमें दर्ज किये गये हैं।पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार एवं शराब की कीमत 25 हजार बताई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अ0उ0नि0 विक्रम सिंह,हे0कानि0 मोहन ठाकुर,हे0कानि0 अनिल रावत,हे0कानि0 बबलू खान,हे0कानि0 गौरव रावत मौजूद रहे

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता

1-:जसवंत सिंह रावत उर्फ गोलू पुत्र श्याम सिंह रावत निवासी ग्राम बीफ थाना बडकोट उत्तरकाशी उम्र- 22 वर्ष।

2-:सौरभ चौहान पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम निसणी बडकोट उत्तरकाशी उम्र- 19 वर्ष।

3-;सुभाष पुत्र जोगी निवासी ग्राम नाथेड थाना बडकोट उत्तरकाशी उम्र- 35 वर्ष।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.