विजिलेंस की टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार,भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों पर विजिलेंस की टीम सख्त
देहरादून।। विजिलेंस की टीम राज्य में लगातार भ्रष्टाचारी कर्मचारी एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है बीते दिनों में विजिलेंस की टीम ने अलग अलग स्थानों कुछ सरकारी कर्मचारी अधिकारों को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा है। इसी क्रम में आज विजिलेंस की टीम ने एक कार्रवाई की है जनपद बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विजिलेंस को सख्त निर्देश दिए हैं किसी भी दशा में भ्रष्ट्र अधिकारी और कर्मचारियों को बख्शा न जाए।
![]() |
वहीं बताया जा रहा है कि पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत का अनुबंध बढ़ाने के एवज में सैनिक कल्याण अधिकारी घूस मांग रहा था । अधिकारी के व्यवहार से परेशान कर्मचारी ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की जिस पर आज टीम द्वारा जाल बिछाकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शुक्ला को रंगे हाथ पकड़ा और गिरफ्तार किया
No comments:
Post a Comment