उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार मोटरसाइकिल को किया सीज - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, May 19, 2025

उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार मोटरसाइकिल को किया सीज

उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार मोटरसाइकिल को किया सीज





उत्तरकाशी।।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के अंतर्गत  पुलिस अधीक्षक  सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में  नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक  द्वारा अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को चारधाम यात्रा के साथ-साथ संदिग्धों व नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने एवं कठोर  कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में  क्षेत्राधिकारी जनक सिंह पंवार  के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनेरी  मनोज असवाल के नेतृत्व में चौकी भटवाड़ी कोतवाली  मनेरी पुलिस टीम द्वारा गत रविवार की रात्रि में चैकिंग के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार्सू बैण्ड के पास से हरीश चौहान नाम एक युवक को मोटरसाइकिल से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 602 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई ।





बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी  पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।अभियुक्त के खिलाफ आगे विधिक कार्यवाही गतिमान है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हरीश चौहान पुत्र  राम सिंह चौहान निवासी ग्राम भुक्की पो0 गंगनानी उत्तरकाशी उम्र- 29 वर्ष।बरामद चरस  602 ग्राम की  कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रु0 बताई जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 निखिल देव चौधरी-चौकी प्रभारी भटवाडी,कानि0 सन्दीप भट्ट मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.