उत्तरकाशी-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए चिन्यालीसौड में निकाली गई भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, May 21, 2025

उत्तरकाशी-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए चिन्यालीसौड में निकाली गई भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा

उत्तरकाशी-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए  चिन्यालीसौड में निकाली गई भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा



-:जिला पंचायत प्रशासक दीपक बिजल्वाण ने निकाली  "ऑपरेशन सिंदूर" की  तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा। 



-पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित।।



उत्तरकाशी।।पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जांबाज सैनिकों द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चिन्यालीसौड़  में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक दीपक बिजल्वाण के नेतृत्व में  सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली है। बुधवार को  चिन्यालीसौड़ नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई गई, विभिन्न राजनैतिक दल, पूर्व सैनिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता रैली में शामिल होकर सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली के बाद पीपल मंडी बाजार में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक  बिजल्वाण ने कहा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।भारतीय सेना के शौर्य  और वीरता का बखान करते हुए कहा कि"तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा" सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति हमारे अंतरमन से उपजा सम्मान, श्रद्धा और आभार का जीवंत चित्रण है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों को भारतीय जांबाज सैनिकों ने धूल चटा दी है।




जिला पंचायत प्रशासक ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में हमारे क्षेत्रवासियों ने जिस उत्साह, गरिमा और एकजुटता के साथ सहभागिता की, वह अपने आप में प्रेरणादायक है।हर कदम पर गर्व था, हर स्वर में राष्ट्रप्रेम और हर आंख में अपने सपूतों के प्रति श्रद्धा झलक रही थी। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त सैनिकों की उपस्थिति ने यात्रा को और भी गौरवशाली बनाया।नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में ग्रामीण क्षेत्रों से, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी करते हुए तिरंगा यात्रा के बाद पीपल मंडी में एक निजी होटल में सभा का आयोजन किया गया।




इस दौरान दीपक बिजल्वाण ने भूतपूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ,सभा को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, सिद्धार्थ नौटियाल, प्रवीन गुनसोला, प्रदीप कैन्तुरा, सुमन बडोनी,रणबीर महंत, देवराज बिष्ट, अंकित रमोला, पूर्व सैनिक सूबेदार बलदेव ,हवलदार शैलेन्द्र ,हवलदार बिजेंद्र ,मुकेश नौटियाल ,धीरज  मणि नौटियाल,शंकर लाल ,सूबेदार शिव दयाल,सभासद सिद्धार्थ नौटियाल सभासद मनजीत नेगी समेत सैकड़ों लोग  मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.