उत्तरकाशी-महिला ने जोशियाडा झील में लगाई छलांग,रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को झील से खोज निकाला,महिला की मौत
उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय जोशियाडा टैक्सी स्टैंड के पास आज सुबह लगभग 8:45 बजे एक महिला ने भागीरथी नदी में छलांग लगा दी सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केन्द्र, द्वारा तत्काल पुलिस तथा एस0डी0आर0एफ0, आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर एवं क्यू0आर0टी0 टीम, त्वरित कार्रवाई हेतु उपकरणों के साथ घटना स्थल के लिये रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से महिला को झील से खोजबीन की गई महिला को लगभग 09ः15 बजे उक्त जोशियाडा झील से निकाला गया।एस0डी0आर0एफ0 द्वारा महिला को घटना स्थल पर सी0पी0आर0 को सौंपा गया। महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डाक्टरों के द्वारा उक्त महिला श्रीमती रेखा देवी उम्र 32 वर्ष ग्राम थलन,तहसील भटवाड़ी हॉल निवास जोशियाड़ा उत्तरकाशी को मृत घोषित किया गया।
No comments:
Post a Comment