उत्तरकाशी-गंगोत्री NH पर सड़क दुर्घटना में 27 यात्री घायल,चालक की लापरवाही से हुआ हादसा घटना के बाद वाहन चालक,परिचालक मौके से फरार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, May 23, 2025

उत्तरकाशी-गंगोत्री NH पर सड़क दुर्घटना में 27 यात्री घायल,चालक की लापरवाही से हुआ हादसा घटना के बाद वाहन चालक,परिचालक मौके से फरार

उत्तरकाशी-गंगोत्री NH पर सड़क दुर्घटना में 27 यात्री घायल,चालक की लापरवाही से हुआ हादसा घटना के बाद वाहन चालक,परिचालक मौके से फरार 





उत्तरकाशी ।।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी के पास आज सुबह करीब पौने दस बजे यात्रियों से भरी एक बस हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे। घटना में बस में सवार 27 यात्री घायल हो गए थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एवं पुलिस हाइवे गाड़ी के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया, वहीं कुछ घायल यात्रियों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भी लाया गया है।





यात्रियों के द्वारा बताया गया कि ब्रह्मखाल में नाश्ता करने के बाद हम सभी गंगोत्री यात्रा के लिए रवाना हुए लेकिन ब्रह्मखाल के बाद ही चालक बड़ी तेजी से और लापरवाही से वाहन को चल रहा था यात्रियों के द्वारा बार-बार कहने पर भी चालाक नहीं मान रहा था कि अचानक नालूपानी के पास गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।यदि वाहन सड़क से बाहर जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन गनीमत रहा कि वाहन सड़क पर ही पलट गया कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।वहीं घटना के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।यात्रियों का कहना है बस चालक शराब के नशे में तेजी से गाड़ी चला रहा था।तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए जा रहे थे।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.