उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल ट्रीटमेंट कार्यों का किया निरीक्षण बीआरओ को दिए निर्देश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Saturday, April 26, 2025

उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल ट्रीटमेंट कार्यों का किया निरीक्षण बीआरओ को दिए निर्देश

उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल ट्रीटमेंट कार्यों का किया निरीक्षण बीआरओ को दिए निर्देश



उत्तरकाशी।।जनपद में विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुल रहे हैं। 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा लेकिन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट और रतूड़ीसेरा के पास सड़क चौड़ीकरण एवं पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य बीआरओ  के द्वारा किया जा रहा है और इन दोनों स्थानों पर सड़क तंग होने के कारण जाम की स्थिति  उत्पन्न हो जाती है।इसी  को लेकर आज जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रतूड़ी सेरा व बन्दरकोट भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ी पर चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO)को 28 अप्रैल तक दोनों पैच पर सड़क के किनारे पड़े मलबा व बोल्डर को हटाने के निर्देश देते हुए सड़क को समतलीकरण करके वाहनों के सुगम आवागमन के लिए दो-लाइन बनाने को कहा। 






जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही और मई व जून माह  में यात्रा का अधिकतम प्रभाव देखा जाएगा,ऐसे में यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। इस हेतु जिलाधिकारी ने बीआरओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.