उत्तरकाशी-गुलदार ने गौशाला में बंद दो दर्जन से भी ज्यादा बकरियों को मारा क्षेत्र में दहशत का माहौल
![]() |
उत्तरकाशी ।।जनपद के अपर यमुना वन प्रभाग की नौगांव रेंज के बिजोरी गांव के पास सेरी नाम तोक में गुलदार ने गौशाला में घुसकर 25 बकरियों को मार दिया। इनमें से कुछ बकरियां गौशाला के बाहर भी मरी हुई मिली। गुलदार के हमले से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
![]() |
नौगांव विकासखंड के अंतर्गत अपर यमुना वन प्रभाग के बिजोरी गांव के रमेश चंद बकरियों को गौशाला में बंद करके गांव आया था। सुबह जब गौशाला पहुंचा तो गौशाला की खिड़की के नीचे की दीवार टूटी हुई दिखी। दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर कई बकरियां मृत अवस्था मे मिली। जबकि कुछ बकरियां गौशाला के बाहर खेतों में मरी हुई मिली। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से बकरियों को मारा गया उससे लगता है कि गुलदार एक नहीं बल्कि दो रहे होंगे। कहा कि गुलदार को दोपहर के समय क्षेत्र में घूमते देखा गया था। रात को गुलदार ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। एक सप्ताह पहले भी गांव के समीप गुलदार गाय के बछड़े को मार चुका है। घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लेकर मुआवजे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। पूर्व ग्राम प्रधान शकुंतला रावत ने वन विभाग से पीड़ित व्यक्ति के लिए मुआवजे की मांग की है। प्रभागीय वनाधिकारी यमुना वन प्रभाग साधु लाल ने कहा कि कर्मचारियों को क्षेत्र में रात्रि गस्त बढा कर गुलदार को भगाने के लिए हवाई फायर करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रक्रिया के तहत जो भी मुआवजा होगा पीड़ित को दिया जाएगा।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.