उत्तरकाशी-नगर निकाय चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर पूर्व और वर्तमान विधायक ने झोंकी ताकत डोर टू डोर जाकर भाजपा के पक्ष में कर रहे जनसंपर्क
उत्तरकाशी।।नगर निकाय चुनाव 23 जनवरी को होने है अब महज मतदान के लिए 12 दिन बाकी ऐसे में भाजपा बाड़ाहाट नगरपालिका से भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण घर घर जाकर आम जनता से भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद मांग रहे है। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने नुक्कड़ सभा लगाकर पार्टी प्रत्याशी किशोर भट्ट के समर्थन में विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर जनसमर्थन जुटाया, विधायक ने कहा कि, जिस प्रकार देश एवं प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है ठीक उसी प्रकार बाडाहाट नगरपालिका क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य होंगे जिसका फायदा आज आम गरीब लोगो को मिलेगा शहर की सुंदरता के लिए जहां तिरंगा लाईटें, शुद्ध पेयजल, शौचालय निर्माण, घाटों का सौंदर्यीकरण, शहर में बैठक सीट, जिला अस्पताल में अतिरिक्त 50 शैयायुक्त बेड का उच्चीकरण, डायलिसिस मशीनें उपलब्ध कराना तथा बस अड्डा निर्माण, जोशियाडा के रामबाड़ा में पार्किंग निर्माण तथा हैली सेवा जेसे जनहित कार्यों से भाजपा को लाभ मिलेगा जिसका सीधा फायदा वार्ड सदस्यों तथा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट को मिलने वाला है।
![]() |
वहीं गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने वार्ड नंबर 08 के विभिन्न क्षेत्रों, कंसेण, अनुसन्धान कॉलोनी, कालेश्वर मार्ग और जोशियाड़ा आदि जगहों में घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट के पक्ष में आम जनता से आशीर्वाद मांगा इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से भाजपा के विकास कार्यों और योजनाओं को ध्यान में रखते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट को समर्थन देने की अपील की।विजयपाल सजवाण ने कहा कि इस वक्त नगर निकाय बाड़ाहाट मे भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट का जीतना आवश्यक है। परिस्थितियों के अनुसार भाजपा ही उत्तरकाशी के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। और किशोर भट्ट जैसे सक्षम और समर्पित नेता ही नगर निकाय चुनाव में सही नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किशोर भट्ट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ लम्बे समय से काम करने का सीधा फायदा उत्तरकाशी की जनता को मिलेगा।
![]() |
वही राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो इस समय बाड़ाहाट नगरपालिका में भाजपा के कई दिग्गजों नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि हम देख रहे हैं। कि पूर्व और वर्तमान विधायक सहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों ,पूर्व राज्य मंत्री सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता बाड़ाहाट नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। 23 जनवरी को मतदान होना है। अब यह तो जनता ही बताएगी की 25 जनवरी को कौन बाजी मारेगा और किसके सिर ताज सजेगा। लेकिन फिलहाल भाजपा के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा बाड़ाहाट नगर पालिका सीट से दाव पर लगी है।यदि भाजपा प्रत्याशी के सिर ताज सजा तो कई दिग्गजों को इसका अच्छा फल भी मिलेगा लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो कई दिग्गजों के पत्ते भी कट सकते हैं।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.