भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल
देहरादून।। भारतीय जनतापार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।सूची में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी कैबिनेट मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री,सासंद, भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के नाम है।ये सभी स्टार प्रचारक आगामी 23 जनवरी को उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए बताया जा रहा है कि 11 जनवरी से उत्तराखंड के विभिन्न नगर निगम, नगरपालिका,नगर पंचायत में जन सभा, एवं रैली में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.