उत्तरकाशी-पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई लगातार जारी,1 किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, December 25, 2024

उत्तरकाशी-पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई लगातार जारी,1 किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई लगातार जारी,1 किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया  गिरफ्तार




उत्तरकाशी।।। उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के अंतर्गत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक  सरिता डोबाल के निर्देशन मे नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में कल 24.12.2024 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल के नेतृत्व में मनेरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान  सैंज गांव, जखोल रोड से अनुप रावत नामक एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 1 किलो 115 ग्राम चरस बरामद की गई। युवक द्वारा बताया गया कि वह चरस को आसपास गांव से खरीदकर अच्छे मुनाफे में बेचने के लिए ले जाता  था।



गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर  पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर  NDPS Act की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।वहीं पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त नाम और पता अनुप रावत पुत्र बचन सिंह रावत निवासी ग्राम हुर्री , भटवाडी उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 उमेश नेगी,हे0कानि0 सोवेन्द्र पाल ,हे0कानि0 सुरेन्द्र रावत ,कानि0 दीपक नेगी ,कानि0 दिनेश तोमर,होमगार्ड रविन्द्र सिंह लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.