उत्तरकाशी-नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी,एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, December 18, 2024

उत्तरकाशी-नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी,एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार


उत्तरकाशी-नशा तस्करों पर  पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी,एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार




-:SP उत्तरकाशी ने पुलिस टीम को दिया 2000 रु0 का पुरस्कार


उत्तरकाशी।।।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल  के दिशा-निर्देशन में  पुलिस अभियान के दौरान आमजन को नशे के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ नशा तस्करों पर कार्रवाई  भी कर रही है। 




इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट  दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आज  प्रातः बडकोट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यमुना पुल बड़कोट टटाऊ के पास से सोनीपत, हरियाणा निवासी दीपक नाम के एक व्यक्ति को वाहन संख्या HR05P-8343 (मारुति जैन) से 718 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।अभियुक्त चरस को बडकोट के दूरस्थ क्षेत्र से खरीदकर मुनाफे के लिए हरियाणा में बेचने के लिए ले जा रहा था ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीपक पुत्र सतवीर निवासी ग्राम जागसी थाना- बरोदा जिला सोनीपत, हरियाणा उम्र- 40 वर्ष बताई जा रही है।वहीं पकड़ी गई चरस की कीमत  1 लाख 50 हजार रु0 बताई जा रही है


पुलिस टीम-

1– दीपक कठैत थानाध्यक्ष बड़कोट 

2- उ0नि0  गम्भीर सिंह

3–अ0उ0नि0 विक्रम सिंह 

4- हे0कानि0 अनिल रावत

5- हे0कानि0 सुरेश थपलियाल

6–हे0कानि0 रघुवीर सिंह

7–हे0 कानि0 चन्द्र बल्लभ 

8–कानि0 सुनील लखेड़ा

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.