Uttarkashi-अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, अवैध चरस के साथ पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार
![]() |
उत्तरकाशी।।।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अवैध नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए।कल रात्रि को मोरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी-नैटवाड सड़क मार्ग पासा गांव के तिराहा पर शेखर व सारंग नामक दो युवकों को Honda Jazz(UK 07AF 4392) से अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 286 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवकों के विरुद्ध थाना मोरी में NDPS Act की धारा 8/20/60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया।वहीं गिरफ्तार अभियुक्त1-;शेखर पन्त पुत्र प्रेम पन्त निवासी इन्दिरा कॉलोनी चख्खूवाला, देहरादून, उम्र 32 वर्ष ,2-:सारंग बलूनी पूत्र महेश बलूनी निवासी नेशविल्ला रोड देहरादून, उम्र 29 वर्ष।बरामद माल- 286 ग्राम चरस की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रणवीर सिंह- थानाध्यक्ष मोरी,कानि0 अनिल तोमर,कानि0 मनवीर सिंह ,कानि0 सत्यपाल ,कानि0 अरविन्द ,कानि0 आदित्य कुमार, कानि0 प्रमोद मौजूद थे


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.