
उत्तरकाशी-एक किलो 30 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

![]() |
-:पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने पुलिस टीम को 2500 रु0 का पुरस्कार देने की घोषणा की
![]() |
उत्तरकाशी।। उत्तरकाशी पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है इसी के चलते कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस उपाधीक्षक प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मनेरी मल्ला से आगे UPCL पावर हाउस के नीचे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से 3 युवकों के कब्जे से कुल 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद कर तीनों चरस तस्करों को गिरफ्तार किया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त चरस तस्करों के विरुद्ध कोतवाली मनेरी में NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकत किया गया है। तीनों अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम को 2500 रु0 पुरस्कार देने की घोषणा की साथ ही पकड़ी गई 1 किलो 30 ग्राम चरस की कीमत करीब 2 लाख बताई जा रही है।
गिरफ्तार चरस तस्कर
1-मनवीर सिंह राणा पुत्र मदन सिंह राणा निवासी पिलंग, भटवाडी उत्तरकाशी, उम्र 27 वर्ष
2-देवेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 32 वर्ष
3-जितेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष।
पुलिस टीम–
1. उ0नि0 उमेश नेगी
2. अ0उ0नि0 सुरेन्द्र
3. हे0का0 सुरेन्द्र रावत
4. हे0का0 सतीश भट्ट
5. का0 दिनेश तोमर
6. का0 काशीष भट्ट- एस0ओ0जी0।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.