उत्तरकाशी-नाबालिग को भगाने एवं दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]() |
उत्तरकाशी।।जनपद के थाना पुरोला क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग को घर से भगाने और वापस घर न आने के सम्बन्ध में कल परिजनों की तहरीर पर थाना पुरोला में एक अज्ञात ब्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुरोला पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक राहुल कुमार (21 वर्ष) को मात्र 18 घण्टे के अंदर आज 11.07.2024 को डामटा से गिरफ्तार तथा नाबालिग को बरामद किया गया है। बयान/साक्ष्य के आधार पर अभियोग में धारा 64 BNS व ¾ पोक्सों अधिनियम की बढोतरी की गई है।अग्रिम कार्यवाही गतिमान है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट
2- कानि0 रोशन तोमर
3- म0कानि0 प्रिया
4- एसओजी टीम।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.