उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष बने धर्म सिंह नाथ दो दर्जन से भी ज्यादा युवाओं ने ली यूकेडी की सदस्यता - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, April 8, 2024

उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष बने धर्म सिंह नाथ दो दर्जन से भी ज्यादा युवाओं ने ली यूकेडी की सदस्यता

उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष बने धर्म सिंह नाथ दो दर्जन से भी ज्यादा युवाओं ने ली यूकेडी की सदस्यता



उत्तरकाशी।। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत  ने उत्तरकाशी जनपद के जिला अध्यक्ष की कमान पूर्व सैनिक धर्म सिंह नाथ को सौंपी है केंद्रीय अध्यक्ष पूरण  सिंह कठैत ने धर्म सिंह नाथ को उत्तरकाशी जनपद  उत्तराखंड क्रांति दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।धर्म सिंह नाथ की  जनपद उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होती ही नव नियुक्त उत्तराखंड क्रांति दल के  जिला अध्यक्ष धर्म सिंह नाथ के नेतृत्व में देहरादून  उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश कार्यालय में  उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह  कठैत और  काशी सिंह ऐरी की मौजूदगी में गरीब दो दर्जन से भी ज्यादा युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली।



इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक ने चुनाव के लिए संकल्प पत्र भी जारी किया उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक, केंद्रीय अध्यक्ष और उत्तरकाशी जनपद के जिला अध्यक्ष ने कहा है कि वर्तमान में यूकेडी ने  टिहरी संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इसलिए हमने टिहरी संसदीय सीट से यूकेडी का प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतरा है और यूकेडी का पूर्ण समर्थन बॉबी  पंवार को है। इस अवसर पर यूकेडी के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह नाथ के नेतृत्व तथा उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष और सरंक्षक ने यूकेडी में शामिल हुए युवाओं  का फूल मालाओं से स्वागत किया यूकेडी में शामिल हुए लक्ष्मण सिंह नेगी, महावीर सिंह बिष्ट पूर्व प्रधानाचार्य, स्वर्ण सिंह गुंसाई, राजवीर सिंह, आनंद सिंह, अमित नाथ, विजय सिंह बिष्ट, राजेंद्र नाथ ,धर्मेंद्र सिंह राणा आदि दर्जनों युवा शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

1235